वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली शवयात्रा

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली शवयात्रा
देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री रितेश छैत्री के नेतृत्व में आज ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत यमुना कॉलोनी चौक से किशननगर चौक तक चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की शवयात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की।


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश छैत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर जिस प्रकार लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं और संविधान की मूल भावना को आघात पहुंच रहा है, उससे देश के लोकतंत्र तथा जनता के मताधिकार के प्रति गंभीर चिंताएं उत्पन्न हुई हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा हो सके। छैत्री ने कहा कि देश का आम नागरिक कथित वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठा रहा है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनकी गिरफ्तारी की मांग पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस पार्टी का विरोध जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सदन से लेकर सड़क तक लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे और जनता के वोट के अधिकारों की सुरक्षा के लिए देशव्यापी आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रितेश छेत्री (प्रदेश सचिव उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी)
संजय शर्मा
वीरेंद्र पोखरियाल
लाल चंद शर्मा
प्रीतम Arya ji.
जगदीश धीमान
पिया थापा
प्रताप aswal
प्रमोद गुप्ता
दीप वोहरा
अनिल नेगी
अनिल बस्नेत. विनोद कुमार
कासिम चौधरी
विजय शाही
मुकेश chuahan
दीवान बिष्ट
नितिन रावत bablu राजीव प्रजापति हरेंद्र बेदी. कैलाश बाल्मीकि. लक्की राणा
(रितेश छैत्री)
सचिव
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस