हरिद्वार के चित्रगुप्त घाट पर भगवान श्री चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजन, जल्द स्थापित होगी भव्य प्रतिमा

विधि-विधान से संपन्न हुआ भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजन
हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार के पवित्र चित्रगुप्त घाट पर भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य मूर्ति स्थापना के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। चित्रगुप्त घाट का इतिहास स्वयं भगवान श्री चित्रगुप्त जी से जुड़ा है। इसी घाट पर पिछले वर्ष भगवान चित्रगुप्त जी की कथा औऱ माँ गंगा आरती की शुरुआत हुई थी।
वर्षों से कायस्थ समाज और सर्व सामाज की ये कामना थी कि इस पवित्र घाट पर उनके आराध्य की मूर्ति स्थापित हो। कल वो संकल्प पूरा हुआ औऱ एक बड़ा कदम आगे बढ़ गया। चित्रगुप्त घाट पर सुबह से ही भक्ति का माहौल था। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विद्वान ब्राह्मण आचार्य शशिकांत जी औऱ उनके सहयोगिओं ने भूमि पूजन कराया। पूजन में समाज के वरिष्ठजन, युवा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान भगवान चित्रगुप्त जी के जयकारों से पूरा घाट गूंज उठा।

पुरणों के अनुसार “कायस्थ कुल के आराध्य, सृष्टि के प्रथम लेखक, धर्मराज भगवान चित्रगुप्त जी की कृपा से ही हर प्राणी के कर्मों का लेखा-जोखा होता है। प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही यहाँ भगवान चित्रगुप्त जी की एक भव्य और आकर्षक मूर्ति स्थापित की जाएगी, जो हरिद्वार आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का नया केंद्र बनेगी। उन्होंने इस पावन कार्य के लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई और साधुवाद। इस दौरान चित्रकूट आश्रम के करताधरता लालमणि के साथ विपिन श्रीवास्तव,अतुल श्रीवास्तव, गगन श्रीवास्तव, सुशील सक्सेना, रवि शरन, डीके निगम, आदित्य सक्सेना,मनीष श्रीवास्तव,अनिल श्रीवास्तव,अंजना श्रीवास्तव,प्रियंका श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव,ममता श्रीवास्तव, अंजनी निगम सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे l
