हरिद्वार में 1 नवंबर से सजेगा भगवान चित्रगुप्त कथा महोत्सव, गंगा आरती और भंडारे का आयोजन

धूमधाम से हरिद्वार में आयोजित होगा भगवान चित्रगुप्त कथा महोत्सव
देहरादून : विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के कथा का आयोजन किया जा रहा है l भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा के साथ मां गंगा की आरती भी गंगा तट पर की जाएगी l अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि हिंदुस्तान में पहली बार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की उत्तराखंड टीम के द्वारा ऋषिकेश से भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा प्रारंभ की गई थी जो की निरंतर जारी हैँ l यह कथा चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज द्वारा लगातार की जा रही है l
इस पावन पर्व पर पूरे हिंदुस्तान से लोग मौजूद होते हैं यह कथा हरिद्वार के भूपत वाला स्थित चित्रकूट आश्रम के ठीक सामने जो घाट है वहां पर किया जाएगा l कार्यक्रम 01 नवंबर को 3:00 बजे से शुरू होगा सबसे पहले भजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी उसके बाद 5:00 बजे से गंगा तट पर ही मां गंगा की आरती की जाएगी, तत्पश्चात शाय 7:00 बजे से चित्रकूट आश्रम में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा प्रारंभ होगी जो की लगभग 10:00 बजे तक चलेगी l उसके बाद भव्य भंडारे का भी आयोजन चित्रकूट घाट पर किया जायेगा l
द्वितीय दिवस यानी 02 नवंबर को सुबह 10 बजे से 1:00 तक अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुबोध कांत सहाय जी के नेतृत्व में आयोजित होगी जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पूरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी मौजूद रहेगी l
इस महोत्सव में 01 नवम्बर को चित्रकूट आश्रम में हेल्थ स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जा रहा हैँ जिसमे लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ खून परीक्षण भी किया जाएगा और इस दौरान वहां पर दवा का विवरण किया जाएगा l इस अवसर पर संरक्षक अतुल श्रीवास्तव जी राजनीतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि शरण जी शिक्षा संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पीयूष निगम महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनीता सक्सेना जी प्रदेश संगठन मंत्री सुशील सक्सेना प्रदेश कोषाध्यक्ष नितेश सक्सेना सुमित रावत अग्रवाल शुभम कोटनाला और सचिन सिंह भी मौजूद रहे l
