विधायक प्रीतम के भाइयों के धमकी भरे ऑडियो से भाजपा भड़की

विधायक प्रीतम के भाइयों के धमकी भरे ऑडियो से भाजपा भड़की
उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के बॉबी पंवार ने अफसरों को चेताया
सीएम धामी बोले, वायरल ऑडियो की होगी जांच
देहरादून। कांग्रेस प्रचार अभियान कमेटी के अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह के भाइयों के कथित ऑडियो वायरल होने के बाद बवाल हो गया है। धमकी भरे इस ऑडियो के बाद नेताओं के खिलाफ एक्शन की मांग तेज हो रही।
भाजपा नेत्री और जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मधु चौहान ने प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी निंदा की और प्रशासन से ऑडियो की जांच करके दोषियों के खिलाफ एक्शन की मांग की है।



स्वाभिमान मोर्चा के मुखिया बॉबी पंवार ने कहा कि विधायक का परिवार खुद को राजा न समझे। बॉबी ने देहरादून के डीएम और एसएसपी से तत्काल एक्शन की मांग की है।
भाजपा मुख्यालय में सीएम धामी ने कहा कि वायरल ऑडियो की जांच होगी। सरकार पूरी तरह से पीड़ितों के साथ है।