उत्तराखंड
मंत्री रेखा और उनके पति गिरधारी साहू विवाद पर बोले सीएम धामी

22 साल बाद पता चला कि भ्रष्टाचार हो रहा है
मंत्री रेखा और उनके पति गिरधारी साहू विवाद पर बोले सीएम धामी
कहा, वायरल ऑडियो को भी जांच रही है एसआईटी
देहरादून। काबीना मंत्री और उनके पति गिरधारी साहू के बीच उपजे विवाद पर सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि 22 साल तक साथ रहने के बाद भ्रष्टाचार का पता चला।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीएम से पूछा गया कि मंत्री के पति ने उन पर करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक ऑडियो वायरल किया है। इस पर सीएम धामी ने कहा कि मामले की जांच एसआइटी कर रही है। इस मामले में किसी को राजनीतिक फायदा नहीं लेने दिया जाएगा।
सीएम धामी ने कहा कि 22 साल साथ रहने के बाद पता चला कि भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वायरल ऑडियो को भी एसआईटी अपनी जांच के दायरे में लेगी। सच्चाई को सबके सामने लाया जाएगा।