उत्तराखंड

चकराता विधायक के भाई का वायरल आडियो चर्चा में

चकराता विधायक के भाई का वायरल आडियो चर्चा में

देहरादून जिला पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं चमन सिंह

इस बार चुनाव से पहले होंगे इसी तरह के धमाके

देहरादून। चकराता सीट से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह की सियासी घेराबंदी शुरू हो गई है। इसी बीच प्रीतम के भाई चमन सिंह का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो कांग्रेस में शामिल होने को एक व्यक्ति को धमकाते सुनाई दे रहे हैं।
पिछले दिनों प्रीतम के खिलाफ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े रामशरण नौटियाल फिर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। इससे चकराता का सियासी माहौल खासा गर्म हो रहा।
अब प्रीतम के भाई और देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चमन।सिंह का एक ऑडियो खासा वायरल हो रहा है।

सुनिए ऑडियो

न्यूज वेट इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। चमन सिंह का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button