उत्तर भारत के राज्य चुनावों को भी रखा गया ध्यान में

अपनी कार्यशैली के कारण रिपीट हुए बलूनी
उत्तर भारत के राज्य चुनावों को भी रखा गया ध्यान में
अनिल बहुगुणा की रिपोर्ट
पौड़ी। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय कार्यकारणी में Anil Baluni को फिर से राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया जाना उन पर विश्वाश के साथ ही आने वाले उत्तर भारत के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखा गया होना लगता है। गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में फिर से राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है। वे अमित शाह और जे.पी. नड्डा की टीम में भी यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
भाजपा जैसे राजनीतिक दल में मीडिया प्रबंधन ऐसी जिम्मेदारी है जहां मरकजी नेतृत्व अक्सर प्रयोग करने के बजाय अपने भरोसेमंद व्यक्ति को ही प्राथमिकता देता आया है। अनिल बलूनी 2017 से इस भूमिका में लगातार रहे हैं।
बलूनी लंबे समय से केंद्रीय नेतृत्व के संचार तंत्र का हिस्सा रहे हैं और उनको केंद्रीय नेतृत्व के साथ काम करने का लंबा अनुभव भी है, साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री,गृह मंत्री और पार्टी नेतृत्व की राजनीतिक लाइन को मीडिया में एक समान ढंग से रखने का अनुभव भी है। हालांकि भाजपा के कुछ नेता और राजनीति के जानकार इसे “नजदीकी” भी कहते आ रहे है। लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण है विश्वास और कार्य-समन्वय है।
अनिल बलूनी उत्तराखंड से आते हैं और गढ़वाल से सांसद हैं। नई टीम में उत्तराखंड के कई नेताओं को जगह मिली है, इसलिए यह राज्य को राष्ट्रीय संगठन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की रणनीति का भी हिस्सा माना जा सकता है। लगातार तीसरे भाजपा अध्यक्ष के साथ उनकी वापसी है तो उन्हें किसी एक नेता की व्यक्तिगत पसंद नहीं ठहराया जा सकता है। लगातार तीसरी बार का कार्यकाल ब्यक्तिगत पसंद को ख़ारिज करता है। अमित शाह, जे.पी. नड्डा और अब नितिन नवीन तीनों दौर में मीडिया की जिम्मेदारी मिलना इस बात को साबित करता है कि पार्टी संगठन में उनकी उपयोगिता और स्वीकार्यता व्यक्तिगत समीकरण से अलग है। आला कमान से नजदीकी ने निश्चित रूप से उनकी राजनीतिक कीमत बढ़ाई होगी, लेकिन सिर्फ नजदीकी के कारण उन्हें यह पद मिला, ऐसा कहना तर्क संगत नहीं हो सकता।
और एक दिलचस्प राजनीतिक सवाल इससे ये भी है,कि नितिन नवीन की नई टीम में बलूनी को बनाए रखना क्या 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव और उत्तर भारत की मीडिया नैरेटिव मैनेजमेंट को ध्यान में रखा गया होगा?